सोशल मीडिया पर यूपी BJP के उम्मीदवारों की फर्जी सूची वायरल, मचा हड़कंप

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Mar, 2019 11:32 AM

fake list of bjp candidates on social media viral stirred up

लोकसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव से जुड़ी फर्जी सूचनाएं खूब वायरल हो रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशियों संबंधी एक सूची वायरल हो रही है। इस सूची के वायरल होते ही पार्टी में हड़कंप मच गया।

आगरा: लोकसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव से जुड़ी फर्जी सूचनाएं खूब वायरल हो रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशियों संबंधी एक सूची वायरल हो रही है। इस सूची के वायरल होते ही पार्टी में हड़कंप मच गया। इस सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11, ब्रज के 10 व अवध के 3 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

इस संबंध में ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह सूची पूर्णत: फर्जी है। हमारी पार्टी में एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, उस प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाती है। रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि जिस किसी ने भी यह लिस्ट वायरल की है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर तक दर्ज कराई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!