हर राजनेता को लेनी चाहिए मेरी मां से सीख : प्रियंका

Edited By Ruby,Updated: 12 Apr, 2019 09:31 AM

every politician should take lessons from my mother priyanka

लखनऊः उत्तर प्रदेश कांग्रेस में जान फूंकने के इरादे से सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाली पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी मां और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति सम्मान का इजहार किया। उन्होंने कहा कि वह...

लखनऊः उत्तर प्रदेश कांग्रेस में जान फूंकने के इरादे से सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाली पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी मां और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति सम्मान का इजहार किया। उन्होंने कहा कि वह जनसेवा और समपर्ण की मिसाल है और उनसे हर राजनेता को सीखने की जरूरत है।
PunjabKesari
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरूवार को अपनी परंपरागत सीट उत्तर प्रदेश की रायबरेली से पांचवी बार नामांकन किया। इस मौके पर उनके पुत्र एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा प्रियंका भी मौजूद थी। नामांकन के बाद प्रियंका ने ट्वीट किया ‘‘ रायबरेली की जनता के प्रति मेरी माँ की श्रद्धा से हर प्रत्याशी, हर राजनेता को सीखना चाहिए। राजनीति का मक़सद जनसेवा और समर्पण है। जिसे भी यह मौका मिलता है उसे जनता का शुक्रगुजार होना चाहिए।

प्रियंका ने इस ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें उनकी मां सोनिया गांधी अपना नामांकन पत्र जिलाधिकारी को सौंपती हुई दिख रही हैं।  कांग्रेस के गढ के तौर पर विख्यात रायबरेली में सोनिया ने एक उपचुनाव समेत पिछले चार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। इस सीट पर पांचवे चरण में होने वाले मतदान की तारीख छह मई नियत की गई है। इस चुनाव में सोनिया गांधी का मुकाबला कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए दिनेश प्रताप सिंह से है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!