Edited By Deepika Rajput,Updated: 02 May, 2018 11:19 AM
इटावा में एक सगी चाची ने अपनी इज्जत बचाने की खातिर भतीजे का गुप्ताग काट दिया। पीड़िता के मुताबिक उसका भतीजा उससे रेप करने की कोशिश कर रहा था। पीड़िता ने घटना की पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
इटावाः इटावा में एक सगी चाची ने अपनी इज्जत बचाने की खातिर भतीजे का गुप्तांग काट दिया। पीड़िता के मुताबिक उसका भतीजा उससे रेप करने की कोशिश कर रहा था। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मामला इटावा के बसरेहर थाने का है। जहां घर में अकेली चाची को देखकर भतीजे ने दुष्कर्म की कोशिश की। अपनी इज्जत बचाने के लिए चाची ने पास ही पड़े सब्जी काटने वाले चाकू से युवक का गुप्तांग काट दिया। इसके बाद महिला ने तत्काल थाना बसरेहर पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी बसरेहर में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका भतीजा पिछले कई महीनों से उस पर बुरी नजर रख रहा था। आज अकेला देखकर उससे रेप करने की कोशिश की।
एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि बसरेहर थाना क्षेत्र में एक युवक के गुप्तांग काटने का मामला सामने आया है। जिस महिला ने युवक का गुप्तांग काटा है वह रिश्ते में उसकी सगी चाची बताई जा रही है। उसका आरोप है कि युवक ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। जिसके बाद इज्जत बचाने के लिए महिला ने भतीजे का गुप्तांग काट दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।