Edited By Ramkesh,Updated: 25 Apr, 2020 11:49 AM
उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार की सुबह जब दूधिया रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी के घर दूध देने पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला था।
एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार की सुबह जब दूधिया रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी के घर दूध देने पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला था। इस पर उसने अंदर झांकर देखा तो वहां शव पड़े थे। उसने पड़ोसियों को बताएं मौके पर आस-पास के लोग जुट गए। 5 शव होने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले कर छानबीन शुरू कर दी है।
बता दें कि घटना थाना कोतवाली नगर के श्रंगार नगर कालोनी की है। जहां रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी के घर में 2 मासूम बच्चों सहित 5 लोगों के शव घर में मिले है। एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिला है। मृतकों में (78) वर्षीय राजेश्वर प्रसाद पचौरी स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड व उनकी पुत्र वधु (35) दिव्या पचौरी व मृतक दिव्या की बहन (24) वर्षीय बुलबुल, व (10) वर्षीय आयुष बेटा व दूसरा बेटा (01) साल का है।
SP ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रहीं है। इस जांच फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम भी लगा दिया गया है। जिससे साफ हो सके के 5 लोगों ने आत्महत्या की है,या इनकी किसी ने हत्या की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।