UP में अवंती बाई, उदा देवी, झलकारी बाई के नाम पर पीएसी की महिला बटालियन की स्थापना

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Mar, 2021 02:33 PM

establishment of women battalion of pac in the name

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना अवंती बाई के बलिदान दिवस पर आज तीन महिला पीएसी बटालियन की घोषणा की । वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर आज यानी 20 मार्च को राष्ट्र उनको नमन कर रहा है। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना अवंती बाई के बलिदान दिवस पर आज तीन महिला पीएसी बटालियन की घोषणा की । वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर आज यानी 20 मार्च को राष्ट्र उनको नमन कर रहा है। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने हजरतगंज में रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इस अवसर पर उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत वीरों की धरती है। यहां पर महान वीरागनाओं ने भी देश की आजादी में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने कहा कि इनके बलिदान से आजादी मिली है। 

इन महान वीरागनाओं को हम नमन करते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार मातृ शक्ति को नमन करने के साथ ही उनकी सुरक्षा, सम्मान व स्वाबलंबन के लिए मिशन एक विशेष कार्यक्रम मिशन शक्ति के रूप में शुरू किया है। इसी मिशन शक्ति के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं। जिससे कि नारी की गरिमा के सम्मान की रक्षा हर हाल में हो। इसके साथ ही वीरागनाओं के बलिदान की भी चर्चा हो। उन्होंने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का आज बलिदान दिवस है। इस अवसर पर प्रदेश में तीन महिला पीएसी बटालियन हो रही है।

इनका नाम की महान वीरांगनाओं के नाम पर है। इन तीन वीरांगनाओं ने देश की आजादी के लिए अपने को बलिदान किया। सरकार तीन महिला पीएसी बटालियन की स्थापना झलकारी बाई, रानी अवंतीबाई लोधी तथा वीरांगना उदादेवी के नाम पर पर रही है। यह भी इनके बलिदान के सम्मान का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि महिला बटालियन की औपचारिकता पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 1435 थानों में महिला डेस्क की स्थापना की गई है। सरकार का प्रयास है कि हर जिले में कम से कम पांच महिला पुलिस की रिर्पोटिंग चौकी हो। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!