मुठभेड़: पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, दारोगा को भी लगी गोली

Edited By Ruby,Updated: 01 May, 2018 11:40 AM

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने मुठभेड़ में 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश से 32 बोर का पिस्टल और 1 तमंचा बरामद किया गया है। हालांकि इस मुठभेड़ में उसका एक साथी भगने में सफल रहा।...

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने मुठभेड़ में 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश से 32 बोर का पिस्टल और 1 तमंचा बरामद किया गया है। हालांकि इस मुठभेड़ में उसका एक साथी भगने में सफल रहा।

एसपी (देहात) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि थाना नानौता प्रभारी सुधीर उज्जवल तीतरो तिराहे पर जांच कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार 2 युवकों को रुकने के लिए कहा गया। तभी बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस ने इन बदमाशों का पीछा किया।

पुलिस ने पीछा करते हुए जवाबी कार्रवाई की। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में एक गोली बदमाश के पैर में लगी। जिससे वह घायल होकर गिर गया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक दारोगा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पकड़े गए बदमाश की पहचान 10 हजार के इनामी परवेज के रूप मे हुई है। हालांकि इस मुठभेड़ में उसका एक साथी भगने में सफल रहा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!