Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Oct, 2017 10:21 AM
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान डकैती की योजना बना रहे...
सहारनपुरः उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान डकैती की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में 2 बदमाश और एक कांस्टेबल घायल हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के अनुसार रात करीब 1 बजे बिहारीगढ़ इलाके के धौलाकुआं के पास डकैती की योजना बना रहे 4 बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरु कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में 2 बदमाश और एक कांस्टेबल घायल हुआ है। पकड़े गए बदमाशों में जफर, महजद्दीन, प्रवेश और उमरद़ीन शामिल हैंं। उनके पास से 4 तमंचे और लाठी आदि बरामद की गई हैं। मुठभेड़ में घायल कांस्टेबल बबलू और दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।