Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Dec, 2018 03:07 PM
बदमाशों का गढ़ कहे जाने वाला पश्चिमी उत्तर प्रदेश अब बदमाशों के लिए काल प्रदेश बनता दिखाई दे रहा है। जहां आए दिन पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होती रहती है। प्रदेश में योगीराज होती ही बदमाशों का राज खत्म होने लगा है।
मेरठ(आदिल रहमान): बदमाशों का गढ़ कहे जाने वाला पश्चिमी उत्तर प्रदेश अब बदमाशों के लिए काल प्रदेश बनता दिखाई दे रहा है। जहां आए दिन पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होती रहती है। प्रदेश में योगीराज होती ही बदमाशों का राज खत्म होने लगा है। सीएम योगी ने सत्ता संभालते ही बदमाशों को प्रदेश छोड़ने या फिर दुनिया छोड़ने की बात कही थी।
ताजा मामला मेरठ जिले का है। जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस देर रात थाना मेडिकल इलाके के रिंग रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान उन्हें स्कूटी पर सवार होकर 2 लोग दिखाई दिए। उन्होंने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाशों ने स्कूटी की स्पीड बढ़ा दी और पुलिस पर फायर झोंक दिया।
इसके बाद पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा करना शुरु कर दिया और जवाबी फायरिंग करनी शुरु कर दी। इस फायरिंग में एक गोली बदमाश को जा लगी। जिसके बाद वह स्कूटी सहित जमीन पर गिर गया। वहीं उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश की शिनाख्त मेरठ के इस्लामाबाद निवासी कलीम के रुप में हुई है। कलीम शातिर किस्म का हथियार तस्कर है और उस पर लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि कलीम से पूछताछ कर इसके गिरोह तक पहुंचने की कोशिश करेंगे और इस उसका भंडाफोड़ करेंगे। इसके अलावा दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों में भी कलीम का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा कि कहीं और थाने में उसपर कोई मुकदमा तो दर्ज नहीं है। फिलहाल पुलिस ने घायल कलीम को अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां उसका उपचार चल रहा है।