Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 May, 2018 10:08 AM
उत्तर प्रदेश में अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है।
अमरोहा: उत्तर प्रदेश में अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गजरौला पुलिस ने सूचना के आधार पर खादगूजर रोड पर मोटरसाइकिल सवार 2 बदमाशों की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें आरक्षी परमबीर मलिक घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिससे एक बदमाश गुड्डू उर्फ जाकिर घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।
घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। गिरफ्तार बदमाशें के कब्जे से एक तमंचा, कुछ कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार बदमाश मुरादाबाद के हरिनूरपुर का रहने वाला है। इसके विरूद्ध अमरोहा के विभिन्न थानों पर चोरी, लूट आदि के करीब 33 अभियोग पंजीकृत हैं। इस बदमाश की पुलिस काफी समय से तलाश में थी।