Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Sep, 2018 08:42 PM
उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 2 कुख्यात अपराधियों को मार गिराया। गोलीबारी में एक पुलिस उपनिरीक्षक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 2 कुख्यात अपराधियों को मार गिराया। गोलीबारी में एक पुलिस उपनिरीक्षक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों को ललकारा जिस पर उन्होंने गोलियां चलाते हुए वहां से भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में नौशाद और मुस्तकीम नामक 2 अपराधी मार गिराए गए। दोनों पर 25 -25 हजार रुपए का ईनाम घोषित था।
उन्होंने बताया कि मारे गए बदमाश जिले में पिछले दिनों एक साधु की हत्या में शामिल थे। इस गोलीबारी में पाली पुलिस थाने का एक पुलिस उपनिरीक्षक भी घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।