Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Apr, 2019 03:04 PM
उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के लोकसभा चुनाव में जिले के 21,08,899 मतदाता तीन संसदीय क्षेत्रों अपना मतदान कर तीन सांसदों का चुनाव करेंगे। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को इन सीटों पर अपना कब्जा बनाये रखने के लिये कांग्रेस और गठबंधन की कड़ी चुनौती को...
देवरियाः उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के लोकसभा चुनाव में जिले के 21,08,899 मतदाता तीन संसदीय क्षेत्रों अपना मतदान कर तीन सांसदों का चुनाव करेंगे। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को इन सीटों पर अपना कब्जा बनाये रखने के लिये कांग्रेस और गठबंधन की कड़ी चुनौती को सामना करना पड़ेगा।
निर्वाचन कार्यालय सूत्रों के अनुसार देवरिया जिले की तीन देवरिया सदर, रामपुर कारखाना और पथरदेवा के साथ कुशीनगर जिले की दो विधानसभा क्षेत्र फाजिलनगर और तमकुहीराज देवरिया संसदीय क्षेत्र में हैं। सलेमपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में दो विधानसभा सलेमपुर और भाटपारानी हैं। इसके साथ बलिया जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र बेल्थरारोड, सिकंदरपुर और बांसडीह हैं।
इसी तरह से गोरखपुर जिले की बांसगांव लोकसभा संसदीय क्षेत्र में देवरिया की दो विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर और बरहज आती हैं। गोरखपुर जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र चौरीचौरा, बांसगांव और चिल्लुपार हैं। 19 मई को इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। जिले की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां के लोगों को तीन सांसद चुनने का मौका मिलता है।
सलेमपुर लोकसभा में बलिया के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता हैं। जबकि देवरिया लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या फाजिलनगर विधानसभा (कुशीनगर) में है। तीन संसदीय क्षेत्र होने के कारण चुनावी मुकाबला यहां काफी रोचक रहता है। बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता गोरखपुर जिले का विधानसभा क्षेत्र चिल्लुपार में हैं।