Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Dec, 2018 11:41 AM
उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के उगैती क्षेत्र में शुक्रवार तड़के गस्त के दौरान बेखौफ बदमाशों ने एक होमगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि होमगार्ड छत्रपाल और प्लाटू कामाडर राजेन्द्र उगैती क्षेत्र में तड़के करीब ढ़ाई बजे गस्त...
बदायूं: उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के उगैती क्षेत्र में शुक्रवार तड़के गस्त के दौरान बेखौफ बदमाशों ने एक होमगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि होमगार्ड छत्रपाल और प्लाटू कामाडर राजेन्द्र उगैती क्षेत्र में तड़के करीब ढ़ाई बजे गस्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को टोक दिया,तभी एक बदमाश ने छात्रपाल को गोली मार दी।
गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 42 वर्षीय होमगार्ड छत्रपाल जिले के जरीफनगर इलाके के करियाडीन का रहने वाला था। उसकी तैनाती उगैती थाने पर थी। हत्या के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।