डंपर ने मारी BSP विधायक की कार को टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Edited By Ruby,Updated: 07 Apr, 2019 05:14 PM

dumpper hit the bsp mla s car

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बसपा विधायक सुरेश कुमार कश्यप की कार को शनिवार रात एक अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी जिससे विधायक और उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।  थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि बसपा विधायक

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बसपा विधायक सुरेश कुमार कश्यप की कार को शनिवार रात एक अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी जिससे विधायक और उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।   

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि बसपा विधायक कश्यप अपनी कार में सवार होकर गौर सिटी के पास से गुजर रहे थे, तभी तेजी से आ रहे एक अज्ञात डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी।  उन्होंने बताया कि इस दौरान विधायक और उनके साथ कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में बसपा विधायक ने डंपर चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।            

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!