Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 23 Dec, 2018 12:43 PM
नोएडा में दो पढ़े लिखे नौजवान नशे में चूर होकर पुलिस से बदसलूकी करते नजर आए। इतना ही नहीं पुलिस के साथ मारपीट की और पीसीआर गाड़ी का शीशा भी तोड़ डाला। बताया जा रहा है कि रहीसजादों ने महिला कांस्टेबल के बाल भी खिंचे और पुरुष कांस्टेबल के गले में रस्सी...
नोएडाः नोएडा में दो पढ़े लिखे नौजवान नशे में चूर होकर पुलिस से बदसलूकी करते नजर आए। इतना ही नहीं पुलिस के साथ मारपीट की और पीसीआर गाड़ी का शीशा भी तोड़ डाला। बताया जा रहा है कि रहीसजादों ने महिला कांस्टेबल के बाल भी खिंचे और पुरुष कांस्टेबल के गले में रस्सी डालने की भी कोशिश की।
दरअसल, मामला थाना फेस 3 क्षेत्र के सेक्टर 122 का है। यहां शनिवार सुबह दो नौजवान रहीसजादे नशे में चूर होकर हंगामा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों की गाड़ी का शीशा भी तोड़ा। जिसके चलते लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने युवक को रोकने का प्रयास किया तो रहीसजादों ने पुलिस के साथ भी बदसलूकी। इतना ही नहीं उन्होंने पीसीआर गाड़ी का शीशा तक तोड़ डाला। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। वहीं जब पुलिस इन्हें थाने लेकर आई तो रहीसजादों में यहां हंगामा करते हुए कंप्यूटर तोड़ डाला।
बता दें कि इनमें से एक लड़का पूर्व आईएएस का लड़का हैं। वहीं दूसरा आईआईएम का टॉपर चुका हैं, बावजूद इसके नशे में चूर होकर इस तरह की हरकत की हैं।