Edited By Ajay kumar,Updated: 17 Mar, 2020 04:47 PM
जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब घर में फंदे से झूलती हई तीन लाशों के बारे में लोगों को पता चला। इस दुखद घटना से पूरे गांव में सन्नाटा फैला हुआ है।
हमीरपुर: जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब घर में फंदे से झूलती हुई तीन लाशों के बारे में लोगों को पता चला। इस दुखद घटना से पूरे गांव में सन्नाटा फैला हुआ है। लोगों ने पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। आस पास के लोगों से पूछताछ कर शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया है।
बता दें कि मामला अलीपुरा के भवानी गांव का है। जहां पर पति पत्नी के आपसी कलह में पति ने शराब के नशे में अपने दो बच्चों के साथ खुद भी आत्महत्या कर लिया है। अलीपुर के रहने वाले किसान जगरूप सिंह के 35 साल के बेटे अमर सिंह शराब पीने का आदी था। उसके दो बच्चे थे बेटा 7 साल का प्रयानसू और 5 साल की बेटी प्राणसी थी। अमर सिंह का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था जिसके चलते पत्नी काफी दिनों से अपने मायके में रह रही थी। साेमवार काे अमर सिंह शराब के नशे में अपने मासूम बेटे और बेटी की फांसी लगाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है।
एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इनके परिजन से पूछताछ कर एवं गांव वालों से पूछताछ कर यह जानकारी प्राप्त की गई ताे पता चला कि मृतक का पत्नी से विवाद चल रहा था। जिससे कारण वह मायके में रह रही थी। इससे दुखी होकर अमर सिंह ने ये कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस सभी पक्षों पर गहनता से जांच कर रही है। जो तथ्य सामने निकल कर सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।