Edited By ,Updated: 21 Apr, 2017 03:47 PM
नहर में नहा रहे बच्चे अजगर का शिकार होने से बाल-बाल बचे।
सहारनपुर: नहर में नहा रहे बच्चे अजगर का शिकार होने से बाल-बाल बचे। गनीमत यह रही कि अजगर पानी में नहीं उतरा। अगर अजगर पानी में आ जाता तो वह बच्चों को शिकार बना सकता था।
यह घटना बड़ी नहर की है। गर्मी के सीजन में अक्सर बच्चे नहर में नहाते हैं। किसी को आहट तक नहीं हुई कि नहर किनारे अजगर बैठा है। नहर से निकलते समय बच्चों ने झाड़ियों से सांप को देखा तो वे घबरा गए।
इसके बाद बच्चों ने आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने देखा कि यह तो अजगर है। बच्चे डरे हुए नजर आए। बाद में लोगों ने वन विभाग को फोन किया। फोन की सूचना पर वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अजगर को अपने साथ ले गए।