Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Nov, 2018 03:38 PM
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने अयोध्या मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आपको ध्यान होगा पिछली बार भी दीपावली पर अयोध्या में श्रीराम राज्याभिषेक की तरह योगी आदित्यनाथ ने दीपावली मनाई थी...
चंदौलीः बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र पांडेय ने अयोध्या मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आपको ध्यान होगा पिछली बार भी दीपावली पर अयोध्या में श्रीराम राज्याभिषेक की तरह योगी आदित्यनाथ ने दीपावली मनाई थी।
उन्होंने कहा कि योगी प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ एक बहुत बड़े पीठ के पीठाधीश्वर हैं और संत हैं। निश्चित तौर से उनके मन में कोई अयोध्या के लिए योजना होगी।अयोध्या भगवान राम का जन्मस्थान है। उसके लिए निश्चित ही उन्होंने कोई योजना बनाई है। खुशखबरी के लिए दिवाली आने दीजिए और खुशखबरी की प्रतीक्षा करिए।
पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से राम मंदिर निर्माण की पक्षधर है। भाजपा देश की एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है। जिसने एक समय अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी हिमाचल के पालमपुर में अपने प्रस्ताव में राम मंदिर निर्माण का समर्थन किया है। भाजपा इसे राजनीति का मुद्दा नहीं मानती। भाजपा इसे सांस्कृतिक एकता और श्रद्धा का मुद्दा मानती है। आज भी भाजपा राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध कटिबद्ध है।
बता दें कि डॉ. महेंद्र पांडेय चंदौली में दिव्यांगों को उपकरण वितरित करने और रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए ये सब बातें कहीं।