भाजपा का संकल्प पत्र राष्ट्रवाद को मजबूती देने वाला है : डॉ महेंद्र नाथ पांडेय

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Apr, 2019 05:01 PM

dr mahendra nath pandey says bjp s manifesto

नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की उपस्थिति में भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। इस संकल्प पत्र का...

वाराणसीः नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की उपस्थिति में भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। इस संकल्प पत्र का शुभारंभ राष्ट्र सर्वप्रथम की हेडिंग से किया गया है।

इस संबंध में वाराणसी पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय से मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र राष्ट्रवाद को मज़बूती देने वाला है। राष्ट्रवाद को देश की प्रगति का आधार मानते हुए ये भारत की जनता का मेनिफेस्टो है। हम 2022 तक सभी क्षेत्रों में अग्रणी होंगे। यह संकल्प पत्र देश को मज़बूती देने वाला है।

वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा अकेली पार्टी है, जो अपने संकल्प पत्र के वादों को शत-प्रतिशत पूरा करती है। वहीं भाजपा के मेनिफेस्टों में 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके किसानों को पेंशन योजना पर उनसे जब पूछा गया कि क्या ये कांग्रेस की कॉपी है तो उन्होंने कहा कि हमारा मेनिफेस्टो कांग्रेस के घोषणा पत्र के पहले ही तैयार हो गया था। ये संकल्प पत्र देश कोई जनता ने तय किया है आप के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक के माध्यम से जो सुझाव हमारे पास पहुंचे हमने उनपर अमल करके यह संकल्प पत्र तैयार किया है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!