दहेज लोभः 5 लाख न मिलने पर महिला की गला रेतकर हत्या

Edited By Ajay kumar,Updated: 11 Nov, 2019 12:59 PM

dowry greed woman s in laws brutally murdered

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चाहे कितने भी इंतजामात प्रदेश सरकार कर ले मगर सारी सुरक्षा धरी की धरी रह

मैनपुरीः उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चाहे कितने भी इंतजामात प्रदेश सरकार कर ले मगर सारी सुरक्षा धरी की धरी रह जाती है जब दहेज से संबंधित छोटी या बड़ी घटना समाज में दस्तक देती है। एसी ही एक दर्दनाक घटना मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र ग्राम नगला दानी कि सामने आई है। जहां दहेज लोभियों ने 5 लाख ना मिलने पर विवाहिता की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। राज को छुपाने के उद्देश्य से शव पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। जिसकी भनक लगते ही मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों को देखकर ससुराली जन शव को आलू के खेत में छोड़कर फरार हो गए।

मामला ग्राम नगला दानी का है। गांव के रहने वाले सिकंदर की शादी जनपद इटावा के कस्वा उसराहार की रहने वाली संगीता के साथ 5 वर्ष पूर्व हुई थी। ससुराली जन दहेज को लेकर असंतुष्ट थे। 4 साल से संगीता को दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। संगीता के पिता शिवराज सिंह के अनुसार हमने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। फिर भी ससुराली जन संगीता को दहेज को लेकर यातनाएं देते थें। जिसकी सूचना संगीता ने अपने पिता को कई बार दी। ऐसे में पिता अपनी पुत्री को लेकर घर चला आया तो ससुराली जनों ने उसे अपने घर वापस नहीं बुलाया। कई बार पंचायत की बात कही गई। थक हार कर संगीता के पिता ने दहेज उत्पीड़न के चलते जनपद इटावा न्यायालय में ससुराली जनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया। जिससे व्याकुल होकर ससुराली जन समझौता करने की बात करते हुए संगीता को वहां से ले आए।

मृतका के भाई रमेश चंद्र बताते हैं कि ससुराली उसे रोज प्रताड़ित करते थे। 5 लाख की रोज मांग करते थे। हम कोई एक्शन लें इससे पहले ही दहेज लोभीयों ने 5 लाख की ना मिलने पर विवाहिता की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। ससुराल के 8 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!