Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Aug, 2018 12:38 PM
उत्तर प्रदेश में कुत्तों का आतंक सिर चढ़ कर बोल रहा है। आए दिन आवारा कुत्ते किसी ना किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला सहारनपुर का है। जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने 6 साल के बच्चे को बुरी त...
सहारनपुरः उत्तर प्रदेश में कुत्तों का आतंक सिर चढ़ कर बोल रहा है। आए दिन आवारा कुत्ते किसी ना किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला सहारनपुर का है। जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने 6 साल के बच्चे को बुरी तरह से नोचकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
मामला थाना देहात इलाके के गांव शेखपुरा का है। यहां के रहने वाले इफ्तखार का 6 साल का बेटा फहीम शनिवार की शाम घर के बाहर बच्चों संग खेल रहा था। तभी खूंखार कुत्तों के झुंड ने फहीम को बुरी तरह से नोच डाला। बच्चों के शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण दौड़े चले आए। लोगों ने किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाया।
परिजन बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए। यहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।