Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 23 Mar, 2020 04:23 PM
गाजियाबाद में फ्रांस से भारत लौटा एक डॉक्टर कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। गाजियाबाद जिले में कोरोना वायरस का तीसरा मामला सामने आया है। इसकी खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित डॉक्टर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया...
गाजियाबादः गाजियाबाद में फ्रांस से भारत लौटा एक डॉक्टर कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। गाजियाबाद जिले में कोरोना वायरस का तीसरा मामला सामने आया है। इसकी खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित डॉक्टर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टर ने बताया कि फ्लाइट में उनके बगल की सीट पर बैठी महिला लगातार छींक रही थी। लिहाजा उन्होंने घर पहुंचने के बाद खुद ही स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी। 3 दिन पहले सैंपल जांच को भेजा गया था। इसमें बीती देर रात आयी रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया।
कोरोना पॉजिटिव पाए गए डॉक्टर कौशांबी इलाके में एक हाई राइज सोसाइटी में रहते है। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करते हैं। पिछले बुधवार को वह फ्रांस से वापस लौटे थे।