Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 May, 2018 02:23 PM
उत्तर प्रदेश में मासूम बच्चियों से रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सहारनपुर जिले का है। जहां 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को लोगों ने रंगे...
सहारनपुरः उत्तर प्रदेश में मासूम बच्चियों से रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सहारनपुर जिले का है। जहां 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक जनकपुरी थाना इलाके के एक मोहल्ले में एक ही मकान में 2 परिवार किराए पर रहते हैं। पीड़ित नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि शनिवार की रात नीचे तल पर रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने पहली मंजिल पर आकर उनकी 6 वर्षीय बेटी को खेलने के बहाने अपने पास बुलाया और उसे बाथरूम में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।
जिसके बाद बच्ची काफी देर तक घर नहीं पहुंची। तभी बच्ची की मां उसे आस-पड़ोस के घरों में ढूंढने चली गई। बच्ची कही नहीं मिली। बच्ची की मां ने बताया कि जब वह बच्ची को ढूंढते हुए बाथरूम के पास से गुजरी तो उसे शक हुआ। उसने जब दरवाजा खोला तो युवक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। तभी बच्ची की मां ने परिजनों को बुलाया। जिसके बाद मोहल्लेवासियों ने मिलकर युवक की पिटाई की।
बच्ची के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।