Edited By Deepika Rajput,Updated: 26 Dec, 2018 01:50 PM
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की डीएम शकुंतला गौतम सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, उन्होंने क्रिसमस के त्योहार पर रात को सड़क किनारे सो रहे गरीबों को कंबल का वितरण किया।
अमेठीः उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की डीएम शकुंतला गौतम सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, उन्होंने क्रिसमस के त्योहार पर रात को सड़क किनारे सो रहे गरीबों को कंबल का वितरण किया।
वहीं साथ में आई उनकी बेटी प्रतिमा गौतम ने गरीब बच्चों को टॉफियां बांटी। बेटी प्रतिमा का कहना है कि उसे बच्चों के बीच रहना काफी पसंद है। प्रतिमा ने बताया कि हर दीपावली, होली, क्रिसमस और मां के जन्मदिन को वो गरीब बच्चों के बीच जाकर सेलिब्रेट करती है।
जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के क्राइस्ट द किंग चर्च में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव केक काटकर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर फादर जेम्स ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु शाति का प्रतीक हैं। प्रभु यीशु का जीवन क्षमाशीलता, त्याग और प्रेम का अद्वितीय उदाहरण है।