इस बार अयोध्या में दीपावली होगी खास, दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला आएंगी भारत

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Nov, 2018 01:03 PM

diwali will be special in ayodhya south korea s first woman will come to india

दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक 4 से 7 नवंबर तक भारत की यात्रा पर आ रही हैं और इस दौरान वह धार्मिक नगरी अयोध्या में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

अयोध्या:  दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक 4 से 7 नवंबर तक भारत की यात्रा पर आ रही हैं और इस दौरान वह धार्मिक नगरी अयोध्या में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। विदेश मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह 6 नवंबर को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित ‘दीपोत्सव’ समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। कोरिया की प्रथम महिला के साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी भारत आ रहा है। अपनी यात्रा के दौरान सूक अयोध्या में रानी सूरीरत्न (हिव ह्वांग ओक) स्मारक के भूमि-पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी।

PunjabKesariमंत्रालय के बयान में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला का अयोध्या में त्योहारों में शामिल होना हमारी सभ्यताओं के करीबी संबंधों और दोनों देशों के बीच गहरे संपर्कों को दिखाता है। उल्लेखनीय है कि करीब 2000 वर्ष पहले राजकुमारी सूरीरत्न अयोध्या से थीं। उन्होंने कोरिया की यात्रा की और वहां के नरेश किम सूरो से विवाह किया। उसके बाद उन्हें हिव ह्वांग ओक के नाम से जाना गया।

PunjabKesariविदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और दक्षिण कोरिया के बीच विशेष सामरिक गठजोड़ है। वहां के राष्ट्रपति मून जे इन ने जुलाई 2018 में भारत की यात्रा की थी। उनकी यात्रा ने दोनों देशों के संबंधों को नई ताकत प्रदान की। राजकुमारी सुरीरत्न स्मारक परियोजना के संबंध में एक समझौता (एमओयू) किया गया है। विदेश मंत्रालय की सचिव (पूर्व) प्रीति सरन ने कहा कि राजकुमारी की याद में एक स्मारक बनाने की योजना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!