Edited By Deepika Rajput,Updated: 08 Nov, 2018 02:28 PM
संगम नगरी प्रयागराज में दीपावली का अनोखा रंग देखने को मिला। यहां सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का सम्मान करते हुए विदेशी पर्यटकों ने पटाखे की जगह गुब्बारे फोड़ कर दीपावली का त्योहार मनाया।
प्रयागराजः संगम नगरी प्रयागराज में दीपावली का अनोखा रंग देखने को मिला। यहां सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का सम्मान करते हुए विदेशी पर्यटकों ने पटाखे की जगह गुब्बारे फोड़ कर दीपावली का त्योहार मनाया।
अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया से आए विदेशी सैलानियों ने सबसे पहले रंगोली बनाई और फिर दीया जलाया। दीया जलाने के बाद सैलानियों ने महाराज सत्यम का ज्ञान प्राप्त किया। उसके बाद पटाखों की बजाए गुब्बारे फोड़े। खास बात ये रही कि दीपावली मनाने के बाद सभी सैलानियों ने योगा भी किया।
बता दें कि, यह सभी सैलानी देश के सबसे बड़े धार्मिक मेले कुंभ मेले में शिरकत करने के लिए आए हुए हैं।