Edited By Ajay kumar,Updated: 03 Dec, 2019 06:03 PM
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद पराली जला रहे किसानों पर यूपी के फतेहपुर जिले के जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से पराली जलाने वाले किसानों में हड़कंप मचा हुआ है
फतेहपुर: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद पराली जला रहे किसानों पर यूपी के फतेहपुर जिले के जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से पराली जलाने वाले किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा अब तक 147 किसानों पर कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है। वहीं इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले 6 राजस्व कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की गई है।
वहीं इस मामले में डीएम संजीव कुमार ने बताया की सर्वोच्च न्यायलय के आदेशानुसार निर्देशित किया गया था कि कोई भी किसान पराली नहीं जलाएगा। यदि पराली जलाता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
आपको बता दें कि दीपावली के बाद से प्रदूषण का प्रकोप पूरे देश में बढ़ गया था। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने कुछ गाइड लाइन जारी किया था जिसमें किसान को पराली जालाने पर रोक था। जो किसान नियम का पालन नहीं करेगा और पराली जलाता हुआ पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।