Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 25 May, 2018 03:56 PM
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एसडीएम और लेखपालों के बीच चली आ रही तनातनी के चलते शहर तहसील के लेखपालों ने शुक्रवार को हड़ताल करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि...
मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एसडीएम और लेखपालों के बीच चली आ रही तनातनी के चलते शहर तहसील के लेखपालों ने शुक्रवार को हड़ताल करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनका उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो मेरठ जनपद की तीनों तहसील के लेखपाल हड़ताल कर देंगे।
दरअसल मेरठ शहर तहसील में एसडीएम और लेखपालों के बीच विवाद चल रहा है। लेखपालों का आरोप है कि एसडीएम बेवजह उनके तबादले कर उनका उत्पीड़न कर रही हैं। उन्होंने जब उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी। एसडीएम के इस रवैये से नाराज लेखपालों ने शुक्रवार को हड़ताल कर प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते कई काम काज ठप्प रहे। वहीं लेखपालों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो मेरठ जिले की तीनों तहसील के लेखपाल लामबंद होते हुए हड़ताल पर चले जाएंगे।