Dimple Yadav Birthday: सपाइयों ने धूमधाम से मनाया डिंपल यादव का जन्मदिन, अखिलेश ने इस अंदाज में दी बधाई

Edited By Mamta Yadav,Updated: 15 Jan, 2023 08:32 PM

dimple yadav birthday sp celebrated dimple yadav s birthday with pomp

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के साथ-साथ विभिन्न जनपदों में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र (Mainpuri Lok Sabha Constituency) से लोकप्रिय सांसद (MP) डिम्पल यादव (Dimple Yadav) का...

लखनऊ, Dimple Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के साथ-साथ विभिन्न जनपदों में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र (Mainpuri Lok Sabha Constituency) से लोकप्रिय सांसद (MP) डिम्पल यादव (Dimple Yadav) का जन्मदिवस (Birthday) मनाया।
PunjabKesari
पार्टी मुख्यालय के सभागार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ डिम्पल की मौजूदगी से सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उत्साह से भर उठीं और उन्होंने गर्मजोशी के साथ फूल मालाएं भेंट कर डिम्पल का अभिनंदन किया।
PunjabKesari
यादव के कार्यालय आने पर किशन सिंह के ब्रास बैड ने संगीत की धुन पर बधाई गीत गाया। किन्नर पायल सिंह ने अखिलेश और डिम्पल की आरती उतारी। तमाम महिलाओं ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। डिम्पल ने सभी के प्रति उनके स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।
PunjabKesari
प्रारम्भ में राजस्थान के गुरू महाराज पवन जी और राज पुरोहित प़ं हरि प्रसाद मिश्र के स्वस्तिवाचन के साथ अखिलेश यादव की प्रबल विजय एवं दंपत्ति के दीर्घ-सुखी जीवन की कामना की। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में आई महिलाओं ने डिम्पल यादव को जन्मदिन की बधाई दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!