देवरिया कांड में बच्चियों ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

Edited By Deepika Rajput,Updated: 07 Aug, 2018 01:09 PM

deoria shelter home old girl recalled that how she escaped from horror

उत्तर प्रदेश में देवरिया शेल्टर होम का मामला सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय होती दिख रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई भी की गई। वहीं इस बीच संस्थान से भागी बच्चियों ने कुछ खुलासे किए हैं जो बेहद हैरान कर देने वाले हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में देवरिया शेल्टर होम का मामला सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय होती दिख रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं इस बीच संस्थान से भागी बच्चियों ने कुछ खुलासे किए हैं जो बेहद हैरान कर देने वाले हैं।

नकाब बांध ले जाते थे लड़कियां
एक बच्ची ने बताया कि उससे बड़ी लड़कियों को शाम 4 बजे के करीब कार से कहीं ले जाया जाता और वह अगले दिन सुबह ही वापस आती थीं। अगर वह नहीं जाती थी तो उन्हें नकाब बांधकर ले जाया जाता। अलग-अलग रंग जैसे लाल, काली और ग्रे कलर की कारें वहां आती थीं। बच्ची ने बताया कि दीदी जब वापस लौटती थीं तो हमें देखकर रोती थीं। वहीं दूसरी बच्ची ने कहा कि जो बड़ी लड़कियां थीं उनके साथ गलत काम होता था। हम लोगों को भी गोरखपुर ले जाया जाता था।
PunjabKesari
यहां से लड़कियों को विदेश तक भेजा जाता था
बस्ती की एक युवती ने बताया कि यहां से लड़कियों को विदेश तक भेजा जाता था। पिछले नवंबर में स्पेन से 4 विदेशी, जिसमें दो महिला और दो पुरुष शामिल थे, वे शेल्टर होम में आए थे। बाद में वो विदेशी यहां से एक नाबालिग बच्चा और तीन लड़कियों को अपने साथ ले गए। उन लड़कियों का आज तक कुछ पता नहीं चल सका है। युवती ने यह भी बताया कि यहां से रोज रात 4-5 लड़कियां बाहर भेजी जाती हैं। 
PunjabKesari
रात को यहां जिले के बड़े अधिकारी आते थे
एक युवती ने बताया कि शेल्टर होम में रात को अक्सर जिले के बड़े अधिकारी आते रहते थे, जिसमें पूर्व में यहां रह चुके पुलिस के एक आला अधिकारी का नाम खासा चर्चा में है। एक बच्ची ने जब उन पुलिस अधिकारी का फोटो मोबाइल में देखा तो पहचान लिया और कहा कि यह अंकल तो अक्सर रात को आते थे और यहीं रुक जाते थे।
PunjabKesariशेल्टर होम को किया सील
बता दें कि, देवरिया में शेल्टर होम से एक लड़की भागकर महिला थाने पहुंची और सारी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शेल्टर होम पर छापेमारी कर 24 लड़कियों को वहां से मुक्त कराया। पुलिस ने शेल्टर होम की संचालिका, उसके पति और बेटी को गिरफ्तार कर शेल्टर होम को सील कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति भी गठित की है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!