UP में कड़ाके की ठंड, गलन संग छाया रहा घना कोहरा

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 17 Jan, 2021 05:50 PM

dense fog engulfs the cold melting heat in up

उत्तर प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क रहा और कुछ स्थानों पर गलन संग घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अलग-अलग स्थानों पर मौसम सर्द होने के साथ ही...

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क रहा और कुछ स्थानों पर गलन संग घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अलग-अलग स्थानों पर मौसम सर्द होने के साथ ही कोहरे की स्थिति बनी है। राज्य की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में 12.3 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 10.4 डिग्री सेल्सियस, झांसी में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 6.6 डिग्री सेल्सियस और आगरा में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बता दें कि सोनभद्र जिले का चुर्क प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक 18 जनवरी को कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। विभाग ने 18 जनवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर मौसम अत्‍यंत सर्द होने का पूर्वानुमान लगाया है। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 19 जनवरी और 20 जनवरी को भी कोहरा पड़ने की भविष्यवाणी की गई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!