मोहन भागवत को राम मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाने की उठी मांग, अनशन पर बैठे महंत परमहंस दास

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Feb, 2020 11:30 AM

demand to make mohan bhagwat president of ram mandir trust

राम मंदिर ट्रस्ट के गठन का ऐलान कर दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि ट्रस्ट में कुल 15 सदस्य होंगे, जिसमें 9 स्थायी और 6 नामित सदस्य होंगे। जिसके अध्यक्ष के. परासरन ट्रस्ट होंगे। ऐसे में सरकार के इस फैसले के विरोध का धुंआ उठने...

चंदौलीः राम मंदिर ट्रस्ट के गठन का ऐलान कर दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि ट्रस्ट में कुल 15 सदस्य होंगे, जिसमें 9 स्थायी और 6 नामित सदस्य होंगे। जिसके अध्यक्ष के. परासरन ट्रस्ट होंगे। ऐसे में सरकार के इस फैसले के विरोध का धुंआ उठने लगा है। अयोध्या में तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास अनशन पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को ट्रस्ट का परम अध्यक्ष बनाया जाए।

परमहंस दास ने बिलारीडीह शिव मंदिर पर अनिश्चित कालीन अनशन की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि जब तक संघ प्रमुख को ट्रस्ट का अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा, तब तक वे अनशन पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट की घोषणा का वह स्वागत करते हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत को ट्रस्ट के ऊपर रखा जाए। गांधीजी की तर्ज पर अनशन पर बैठा हूं। 

उन्होंने कहा कि चूंकि आरएसएस राष्ट्रवादी विचारधारा रखता है, संघ प्रमुख का सम्मान होना चाहिए। ट्रस्ट का परमाध्यक्ष के रूप में संघ प्रमुख का सम्मान रखा जाए। उन्होंने कहा कि परासरन बहुत अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन ट्रस्ट का परमाध्यक्ष मोहन भागवत को ही बनाया जाए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!