Edited By Deepika Rajput,Updated: 09 Feb, 2019 12:44 PM
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जहरीली शराब अपना कहर बरपा रही है। यहां के एक दर्जन गांव में 46 लोगों की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, आकड़ा 50 के पार पहुंच सकता है। वहीं 24 लोगों का मेरठ के साथ सहारनपुर में इलाज चल रहा है। इतनी मौतों के बाद प्रशासन...
सहरानपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जहरीली शराब अपना कहर बरपा रही है। यहां के एक दर्जन गांव में 46 लोगों की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, आकड़ा 50 के पार पहुंच सकता है। वहीं 24 लोगों का मेरठ के साथ सहारनपुर में इलाज चल रहा है। इतनी मौतों के बाद प्रशासन के भी हाथ-पांव फूलने लग गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती सहारनपुर शराब पीड़ितों में 4 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। यहां पर कुल 25 लोगों को भर्ती कराया गया था, जिनमें से 13 की रात को ही मौत हो चुकी थी। यहां भर्ती 12 में 4 की हालत नाजुक बनी हुई है। जहरीली शराब प्रकरण में अब तक कुल 41 लोगों की मौत हो चुकी है। मेरठ मेडिकल के साथ ही सहारनपुर के कई अस्पतालों में शराब पीड़ितों का इलाज चल रहा है। तेरहवीं के मृत्यु भोज में परोसी गई शराब से कल 12 गांवों के 36 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देर रात तक इनकी संख्या बढ़ती ही गई। तड़के तक 44 लोगों की मौत हो गई थी। अभी भी एक दर्जन की हालत गंभीर बनी है।
इस बड़ी लापरवाही पर एसएसपी दिनेश कुमार ने नागल थाना प्रभारी सहित 10 पुलिसकर्मी और आबकारी विभाग के 3 इंस्पेक्टर व 2 कांस्टेबल सस्पेंड कर दिए हैं।