Edited By Ajay kumar,Updated: 27 Nov, 2019 03:50 PM
शादी समारोह से परिवार के साथ लौट रहे भाजपा विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा के पति अजितेश के भाई अभिषेक पर दबंगों ने हमला कर दिया। उनकी स्कार्पियो पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए गए।
बरेली: शादी समारोह से परिवार के साथ लौट रहे भाजपा विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा के पति अजितेश के भाई अभिषेक पर दबंगों ने हमला कर दिया। उनकी स्कार्पियो पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए गए। घटना की तहरीर बारादरी थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
अभिषेक ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिय़ा, फोन पर उन्हें और उनके परिवार को आए दिन धमकियां मिलती रहती है हैं। दहशत केेे माहौल में परिवार का पालन पोषण करना और रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।