Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 May, 2018 06:53 PM
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 2 अलग-अलग बोरों में अज्ञात महिला और लड़के शव मिले। वहीं आस-पड़ोस के लोगोें ने इसकी सूचना पुलिस को दी...
मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 2 अलग-अलग बोरों में अज्ञात महिला और लड़के शव मिले। वहीं आस-पड़ोस के लोगोें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मामला थाना जमुना पार इलाके के गौसना गांव का है। यहां इलाके में 2 बंद बोरों में अज्ञात महिला और एक लड़के का शव मिला है। शवों के मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीण शौच के लिए जा रहे थे। तभी एक ग्रामीण की नजर इन बंद बोरों पर पड़ी और उसने देखा की इसमें एक महिला और लड़के का शव है। जिसके बाद यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई।
जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस का कहना है कि दोनों शवों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों की हत्या कर शवों को फेंका गया हो। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।