Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Apr, 2018 11:28 AM
उत्तर प्रदेश में आए दिन मासूम बच्चियों के साथ रेप होने की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला एटा जिले का है। जहां एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदों ने रेप किया। दरिंदे की हैवा...
एटाः उत्तर प्रदेश में आए दिन मासूम बच्चियों के साथ रेप होने की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला एटा जिले का है। जहां एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदे ने रेप किया। दरिंदे की हैवानियत यहीं पर खत्म नहीं हुई उसने रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के कैल्ठा गांव का है। यहां पीड़िता अपने चाचा के तिलक समारोह में शामिल होने आई थी। कार्यक्रम में चलते करीब रात 9 बजे बच्ची गायब हो गई। बच्ची के परिजनों ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद सुबह 3 बजे बच्ची का शव गांव के बाहर एक जंगल में पड़ा मिला। बच्ची का शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बच्ची को अस्पताल लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मामले की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। जो तिलक समारोह में हलवाई का कम करने आया था। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। जिसके चलते पुलिस ने भारी बल तैनात कर दिया है।