शादी में नाचना बंद करना डांसर को पड़ा भारी, चेहरे पर मारी गोली

Edited By Ajay kumar,Updated: 06 Dec, 2019 06:58 PM

dancer gets heavy to stop dancing in marriage shot in the face

शादी समारोह में डांसर की तबीयत बिगड़ने पर डांस करना बंद कर देना मंहगा पड़ गया। जहां डांसर को गोली मार दी गई। घटना 5 दिन पुरानी 1 दिसंबर की है। इस दिन मऊ थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में ग्राम प्रधान...

चित्रकूट: शादी समारोह में डांसर की तबीयत बिगड़ने पर डांस करना बंद कर देना मंहगा पड़ गया। जहां डांसर को गोली मार दी गई। घटना 5 दिन पुरानी 1 दिसंबर की है। इस दिन मऊ थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में ग्राम प्रधान की बेटी की शादी हो रही थी। घटना के बाद डांसर लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर है। डांसर को गोली मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार से जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा घटना का वीडियो तकरीबन 1 मिनट का है। जिसमें साफ तौर पर सुनाई दे रहा है कि डांसर के नाचना बंद करने पर एक व्यक्ति कह रहा है- गोली चल जाएगी। वहीं उसका समर्थन करते हुए दूसरा व्यक्ति कह पड़ता है कि- सुधीर भैया आप गोली चला ही दो। इसके बाद डांसर को गोली मार दी जाती है। जिसके बाद गोली उसके चेहरे पर जा लगती है।

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज
इस बारे में पुलिस अधिकारी अंकित मित्तल ने बताया कि- 1 दिसंबर को टिकरी गांव में ग्राम प्रधान सुधीर सिंह पटेल की बेटी की शादी हो रही थी। जहां फायरिंग के समय दूल्हे के मामा मिथिलेश और अखिलेश भी मंच पर मौजूद थे। वहीं छर्रे लगने से ये दोनों भी घायल हो गए। मित्तल ने बताया कि ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्यों में से किसी ने युवती को गोली मारी है। दूल्हे के मामा राम प्रताप ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शादी में डांसर पर फायरिंग करने वाले आरोपी फूल सिंह और टिकरा गांव के प्रधान सुधीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फूल सिंह प्रधान का रिश्तेदार है। 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!