Edited By Ruby,Updated: 14 Aug, 2018 01:08 PM
नोएडा क्षेत्र में रहने वाली एक दलित महिला ने अपने पड़ोसी, एक सेवानिवृत्त कर्नल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का पति अपर जिला अधिकारी के पद पर जनपद मुजफ्फरनगर में तैनात है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार
नोएडाः नोएडा क्षेत्र में रहने वाली एक दलित महिला ने अपने पड़ोसी, एक सेवानिवृत्त कर्नल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का पति अपर जिला अधिकारी के पद पर जनपद मुजफ्फरनगर में तैनात है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर पुलिस उपाधीक्षक अनिकेत कुमार ने बताया कि नोएडा थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सुबह वह समीपवर्ती एक पार्क में मनाए जा रहे तीज पर्व में गई थी। वहां उनके पड़ोसी कर्नल वीरेंद्र सिंह चौहान अपने तीन साथियों के साथ आए। महिला का आरोप है कि कर्नल ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। महिला के अनुसार, वीरेंद्र सिंह उसे वहां से उठाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे।
सीओ ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कहना है कि वह और महिला पड़ोसी हैं और उनका झगड़ा चल रहा है। आरोपी ने कहा कि महिला के पति जनपद मुजफ्फरनगर में अपर जिला अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वह अपने मकान में अवैध निर्माण करा रहे हैं। नोएडा प्राधिकरण ने शिकायत मिलने पर अवैध निर्माण को तोड़ दिया था। आरोपी के अनुसार, इसी बात का बदला लेने के लिए उन्हें फंसाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।