दलित युवती से दुष्कर्म में रहा नाकाम, तो दरिंदे ने मासूम का कर दिया एेसा हाल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Apr, 2018 02:30 PM

dalit girl failed in misdeeds then the poor man turned innocent like this

सम्भल के बनियाठेर क्षेत्र में दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर 11 साल की एक दलित लड़की की गला दबा कर हत्या करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय एक दलित बालिका एक विवाह समारोह...

सम्भल(उप्र): सम्भल के बनियाठेर क्षेत्र में दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर 11 साल की एक दलित लड़की की गला दबा कर हत्या करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय एक दलित बालिका एक विवाह समारोह में आई थी।

जानकारी के अनुसार तड़के किसी युवक ने उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बालिका ने विरोध किया तो उसका गला दबाने की कोशिश की गई। इस संघर्ष में लड़की के मुंह पर चोट आई है। लड़की के बेहोश होने पर युवक उसे छोड़कर भाग गया।

पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 354-क (यौन उत्पीड़न) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि बालिका को चन्दौसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी तबीयत सम्भलते ही आरोपी की शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!