गर्भवती महिला के पेट पर दबंगों बरसाए लात-घूंसे, हुआ गर्भपात

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Jul, 2019 02:58 PM

dabung youth beaten pregnant woman abortion

उत्तर प्रदेश के एटा में कानून व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए गर्भवती महिला पर दबंगों का जमकर कहर टूटा। जिसके चलते महिला का गर्भपात हो गया। महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पीड़िता के परिजन देर...

एटाः उत्तर प्रदेश के एटा में कानून व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए गर्भवती महिला पर दबंगों का जमकर कहर टूटा। जिसके चलते महिला का गर्भपात हो गया। महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पीड़िता के परिजन देर रात 5 माह का भूर्ण लेकर थाने पहुंचे। परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया।
PunjabKesari
बता दें कि शहर कोतवाली के किदवई नगर क्षेत्र में 27 जून की रात एक शादी समारोह में गए परिवार पर डीजे पर डांस के दौरान कुछ लड़कों ने मौजूद महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी शुरु कर दी। जिसका लड़कियों के परिवारवालों ने विरोध किया। वहीं इस दौरान बंगों ने परिवार की महिलाओं और उनकी लड़कियों के साथ मारपीट शुरु कर दी।
PunjabKesari
दबंगों ने एक गर्भवती को भी नहीं छोड़ा और उसके पेट पर जमकर लात-घूसों से इतनी बेदर्दी से पिटाई की जब तक वो बेसुध नहीं हो गई। घटना के बाद सभी दबंग फरार हो गए। दबंगों की पिटाई से पीड़िता के गर्भ में पल रहा 5 माह का भ्रूण की मौत हो चुकी थी। गंभीर अवस्था में पीड़िता को उसके परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी नाजुक हालत होने के चलते चिकित्सकों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। मामले में उसकी अनदेखी के चलते और एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी इलाके की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आलम ये था कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी घटना की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों तक को नहीं थी। वहीं जब इस मामले में मीडिया द्धारा मामला पूछे जाने पर पुलिस के आला अधिकारी इलाका पुलिस से पूछताछ कर लीपापोती में लगे रहे और मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ते नजर आये।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!