Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 10:20 AM
उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव में बेहद घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। जहां एक युवक ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर 2 दलित युवकों पर चोरी का इलजाम लगाते हुए उन्हें बंधक बना लिया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव में बेहद घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। जहां एक युवक ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर 2 दलित युवकों पर चोरी का इलजाम लगाते हुए उन्हें बंधक बना लिया। इतना ही नहीं दबंगों ने दोनों के हाथ बांधकर उन्हें लटका दिया और बुरी तरह से पीटना शुरु कर दिया। दबंगों ने इस दौरान उनके मुंह में कपड़ा ठूंस हुआ था और दिव्यांग युवक के बाएं हाथ का अंगूठा भी काट दिया। उसी समय एक आरोपित इस दरिंदगी का वीडियो बनाने में लगा हुआ था।
जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले को लेकर दलित दिव्यांग ने थाने में तहरीर देकर 3 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने अपनी जांच करना शुरु कर दी है। देवली गांव निवासी युवती के घर से कुछ दिन पहले एक पर्स चोरी हो गया था।
इसी अपराध के शक में उसके रिश्ते के भाई और गांव ढाना के रहने वाले कपिल ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि कपिल ने शनिवार के दिन दोपहर को दिव्यांग अनिल और उसके पड़ोसी रोहित को बंधक बना लिया था। इसके बाद उसने साथी भरत और नूतन के साथ मिलकर पहले तो दोनों के हाथ रस्सी से बांध दिए फिर उसे छत से लटका कर पीटना शुरु कर दिया। साथ ही चीख निकलने पर उनके मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया।