केरल में गर्भवती हथिनी के बाद UP में डॉल्फिन संग क्रूरताः कुल्हाड़ी से दौड़ाकर मारा, नहर का पानी हुआ लाल

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 08 Jan, 2021 10:02 AM

cruelty with dolphins in up after pregnant elephant in kerala run away with ax

इंसान की इंसानियत अब विलुप्त होती जा रही है। क्रूरता, अमानवियता, दरिंदगी के साथ इंसान आधुनिक समय में आगे बढ़ता जा रहा है। केरल में गर्भवती हथिनी के साथ हुए अमानवियता...

प्रतापगढ़: इंसान की इंसानियत अब विलुप्त होती जा रही है। क्रूरता, अमानवियता, दरिंदगी के साथ इंसान आधुनिक समय में आगे बढ़ता जा रहा है। केरल में गर्भवती हथिनी के साथ हुए अमानवियता को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इंसानियत को शर्मसार करते इंसानों का डॉल्फिन मछली को मारने का वीडियो वायरल हुआ है।

बता दें कि मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोथरिया गाँव के शारदा सहायक नदी का है। जहां इन दरिंदों ने धारदार हथियार और लाठी डंडे से पीटकर डॉल्फिन मछली को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल बीते 31 दिसम्बर को पत्थर दिल इंसानों ने डॉल्फिन को मौत के घाट उतारा था। डॉल्फिन को मारने के बाद सभी फरार हो गए थे। सूचना पर पहुँची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

आगे बता दें कि शारदा सहायक जल शाखा में पहुंची गुलाबी डॉल्फिन को मछली मार रहे लोगों ने कुल्हाड़ी और लकड़ियों से दौड़ाकर मार डाला। डॉल्फिन की हत्या से नहर का पानी लाल हो गया। गंगा डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलीव जीव घोषित है वहीं इसकी प्रजाति विलुप्ति के कगार पर है। शर्मनाक बात है कि ऐसे ही शिकार होता रहा तो जल्द ही यह प्रजाति समाप्त हो जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!