Edited By Umakant yadav,Updated: 09 Apr, 2021 12:57 PM
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोरोना के बढ़ रहे मामलो को देखते हुये जिला प्रशासन ने रात्रि कर्फ्यू लगाने के आदेश दिये है।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोरोना के बढ़ रहे मामलो को देखते हुये जिला प्रशासन ने रात्रि कर्फ्यू लगाने के आदेश दिये है।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि कोविड -19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उसको नियंत्रण को द्दष्टिगत रखते हुए 9 से 16 अप्रैल तक रात्रि 9 बजे से सुबह के 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी कर दिये है। सिंह ने बताया कि आवश्यक सेवायें पूर्व की भांति जारी रहेगी। कोरोना वॉरियर, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य सेवाओं मीडिया पर प्रतिबन्ध नहीं रहेगा।