हाथरस में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, मचा हड़कंप

Edited By Deepika Rajput,Updated: 27 Jun, 2019 10:08 AM

couple body hang on tree in hathras

उत्तर प्रदेश के हाथरस में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले। पुलिस को मौके से एक पत्र मिला है। वहीं लड़का और लड़की दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने के चलते जिले में तनाव का माहौल है।

हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले। पुलिस को मौके से एक पत्र मिला है। वहीं लड़का और लड़की दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने के चलते जिले में तनाव का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला गौसगंज का 20 साल का युवक और एक युवती में प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की की मां ने 26 जून को उसे गायब होने की रिपोर्ट युवक के नामजद कोतवाली सिकंदराराऊ में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने युवक के भाई और पिता को हिरासत में ले लिया था।

वहीं गुरुवार सुबह दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर इस पहलू पर जांच शुरु कर दी है कि दोनों ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या हुई है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!