Edited By Ajay kumar,Updated: 31 Mar, 2020 04:32 PM
बेबी डॉल फेम व कोरोना पॉजिटिव सिंगर कनिका कपूर की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल कनिका का इलाज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में 20 मार्च से चल रहा है। वहीं अभी तक...
लखनऊः बेबी डॉल फेम व कोरोना पॉजिटिव सिंगर कनिका कपूर की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल कनिका का इलाज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में 20 मार्च से चल रहा है। वहीं अभी तक उन्हें कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से छुटकारा नहीं मिला है। वह पांचवीं बार कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
पीजीआई के डायरेक्टर आरके धीमान का कहना है कि कनिका की तबीयत में सुधार है। उनमें बीमारी के गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं। कनिका कपूर नॉर्मल हैं हालांकि उनका टेस्ट अभी तक पॉजिटिव है। आरके धीमान ने बताया कि कनिका कपूर अपने वार्ड में भर्ती हैं। वे स्वस्थ और नॉर्मल हैं। कनिका कपूर सामान्य खाना पानी कर रही हैं। उनमें करोना के कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। लेकिन वह लगातार पॉजिटिव आ रही हैं इसलिए अस्पताल में एडमिट हैं।
इसके अलावा पीजीआई के डायरेक्टर ने कहा कि कनिका सीरियस संक्रमण नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि कनिका कपूर आम लोगों की तरह ही नॉर्मल हैं। लेकिन कोरोना पॉजिटिव बनी हुई हैं।