कोरोना का खौफ: रामपुर में पहुंचा चमगादड़ों का झुंड, आवाज सुनकर सहमे लोग

Edited By Ajay kumar,Updated: 28 Apr, 2020 10:29 AM

corona s awe bat of bats arrived in rampur people listening to the voice

जब से कोरोना वायरस दुनिया में कहर बरपा रहा है, तभी से चमगादड़ भी चर्चाओं में है। माना जा रहा था कि कोरोना चमगादड़ से इंसान में पहुंचा। अब चमगादड़ का नाम मात्र सुनने से ही लोगों को डर लगने लगता है।

रामपुर: जब से कोरोना वायरस दुनिया में कहर बरपा रहा है, तभी से चमगादड़ भी चर्चाओं में है। माना जा रहा था कि कोरोना चमगादड़ से इंसान में पहुंचा। अब चमगादड़ का नाम मात्र सुनने से ही लोगों को डर लगने लगता है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के रामपुर में चमगादड़ों के झुंड दिखने से लोग सहमे हुए हैं। 

PunjabKesari
सोमवार को फोटो चुंगी के सामने श्रम विभाग के कार्यालय परिसर में पेड़ों पर चमगादड़ लटके हुए थे। इससे आसपास रहने वाले लोग डरे हुए हैं। कार्यालय के पास ही रहने वाले अधिवक्ता हिदायत अली ने बताया कि रविवार तक यहां चमगादड़ नहीं थे, लेकिन रात में अचानक कहीं से चमगादड़ों का झुंड आ गया और यहां पेड़ों पर डेरा डाल दिया। रात भर उनकी चीखने की आवाज सुनकर लोग छतों पर आ गए। सोमवार को दिन के उजाले में लटके हुए चमगादड़ देखकर सभी डरे हुए हैं। दिन में भी इनके चीखने की आवाजें सुनाई देती रहीं। दुनियाभर में दहशत फैलाए कोरोना वायरस को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। अब रामपुर के लोग चमगादड़ से भी खौफ खाने लगे हैं। 

राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जंतु विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बेबी तबस्सुम का कहना है कि ऐसे में चमगादड़ से डरने की जरूरत नहीं है। ये अक्सर वहीं पाए जाते हैं, जहां इन्हें भोजन बहुतायत में मिलता है। हालांकि इनसे किसी अन्य बीमारी होने का खतरे से इन्कार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि चमगादड़ स्तनधारी जीव है। इन पर कोई भी परजीवी हो सकता हो, जो किसी बीमारी का कारण बन सकता है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि चमगादड़ से कोरोना फैलता है, अभी यह साबित नहीं हो सका है। चमगादड़ की यहां मौजूदगी की कोई और वजह हो सकती है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!