Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 26 Apr, 2020 02:06 PM
कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। वहीं लॉकडाउन में भारत-नेपाल सीमा सील होने से फंसे दोनों देशों के क्वारंटाइन नागरिक अपने देश पहुंचे। नेपाल के भैरहवा...
गोरखपुरः कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। वहीं लॉकडाउन में भारत-नेपाल सीमा सील होने से फंसे दोनों देशों के क्वारंटाइन नागरिक अपने देश पहुंचे। नेपाल के भैरहवा में 152 भारतीय तो भारत के नौतनवा व सोनौली में 196 नेपाली नागरिक पिछले 31 मार्च से क्वारंटाइन थे।
SDM सुधीर ने बताया कि नेपाल से आने वाले 112 लोगों को कुनसेवा जनजातीय आश्रम पद्धति विद्यालय व 40 नागरिकों को नौतनवा इंटर कालेज क्वारंटाइन सेंटर में ठहराया गया है। 24 अप्रैल को भी 100 नागरिकों को नेपाल भेजा गया था। भारतीय नागरिकों में UP के मुरादाबाद, संतकबीरनगर, गोरखपुर, बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर व कुशीनगर जिले के रहने वाले लोग शामिल हैं।
जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि भारत और नेपाल में क्वारंटाइन दोनों देशों के नागरिकों की वतन वापसी हो गई है। उनका स्वास्थ्य परीक्षण चल रहा है इसके बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति दी जाएगी। सोनौली में सभी की जांच हो रही है।