कानपुर में पकड़े गए झारखंड के कोरोना पॉजिटिव युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 30 Apr, 2020 07:05 PM

corona positive youth of jharkhand caught in kanpur attempted suicide

कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रकोप तेजी से देश में पांव पसारता दिख जा रहा है। फिलहाल राहत की कोई आस नजर नहीं आ रही है। वहीं गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पकड़े गए झारखंड के एक कोरोना पॉजिटिव...

कानपुरः कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रकोप तेजी से देश में पांव पसारता दिख जा रहा है। फिलहाल राहत की कोई आस नजर नहीं आ रही है। वहीं गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पकड़े गए झारखंड के एक कोरोना पॉजिटिव युवक जो कि सरसौल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था। वहां पर उसने आत्महत्या का प्रयास किया।

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अभी इस बात की जांच कर रहा था कि युवक कानपुर देहात कैसे आया। इसी बीच आइसोलेशन वार्ड में युवक ने सैनिटाइजर पीकर जान देने की कोशिश की। आत्महत्या की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। फौरन कांशीराम ट्रामा सेंटर युवक को लाया गया पर डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद युवक को हैलट अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हैलट अस्पताल के CMS प्रो. आरके मौर्या ने बताया कि CMO और अपर निदेशक स्वास्थ्य के निर्देश पर संक्रमित युवक को कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम युवक का इलाज कर रही है। चार से पांच घंटे के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

सरसौल CHC अधीक्षक एसएल वर्मा ने बताया कि युवक को मिर्गी का दौरा भी पड़ता है। कानपुर देहात प्रशासन इस बात की जानकारी जुटाने में जुटा है कि झारखंड का यह युवक लॉकडाउन पीरियड में कानपुर देहात कैसे आया। सूत्रों के मुताबिक यह युवक महाराष्ट्र में रहता था और झारखंड जा रहा था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!