आगरा में कोरोना विस्फोट: 24 घंटे में 43 नए मामले आने से मचा हड़कंप

Edited By Ajay kumar,Updated: 13 Apr, 2020 10:53 AM

corona explosion in agra 43 new cases arise in 24 hours

नोएडा के बाद आगरा में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां 24 घंटे के अंदर 43 नए मामले आने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। रविवार सुबह 12 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि प्रशासन ने की थी।

आगरा: नोएडा के बाद आगरा में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां 24 घंटे के अंदर 43 नए मामले आने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। रविवार सुबह 12 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि प्रशासन ने की थी। वहीं, देर रात केजीएमयू लखनऊ से आई रिपोर्ट में 31 अन्य लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई। इनमें एक डॉक्टर भी है। जबकि 24 जमातियों के संपर्क में आने वाले लोग हैं। आगरा में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 137 तक पहुंच गई है। बता दें कि बीते दिनों नोएडा में कोरोना विस्फोट हुआ था। वहां भी एक साथ कई केस सामने आए थे हालांकि अब वहां संक्रमितों की बेतहासा बढ़ रही संख्या में गिरावट आए है। 

संक्रमितों में 13 महिलाएं और 18 पुरुष 
रविवार सुबह प्रशासन ने 12 लोगों के संक्रमित होने की जानकारी दी थी। इनमें थाना न्यू आगरा के कौशलपुर क्षेत्र के आठ लोग हैं। दो दिन पहले यहां एक महिला में संक्रमण मिला था। सभी उसके संपर्क से संक्रमित हो गए। तीन लोग वजीरपुरा के हैं, वह जमातियों के संपर्क से संक्रमित हुए। इधर, देर रात 31 और लोगों के संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही दहशत फैल गई। इनमें 13 महिलाएं और 18 पुरुष हैं। इतनी बड़ी संख्या में पहली बार महिलाएं संक्रमित मिली हैं। इधर, देर रात 174 लोगों की लिस्ट केजीएमयू ने जारी की जिसमें से 31 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 10 डाक्टरों के भी नमूने भेजे गए थे, जिनमें एक पॉजिटिव और नौ नेगेटिव मिले हैं।

जमाती और उनके संपर्क वालों की संख्या 52 पहुंची
आगरा में अब तक जमाती और उनके संपर्क वालों की संख्या 52 पहुंच चुकी है। इनमें दो केस अस्पताल संचालक पिता-पुत्र भी हैं, जिनका इलाज मेदांता में चल रहा है। अभी तक मिले केसों में रविवार को सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस आए। इससे पहले 1 दिन में आगरा में 25 पॉजिटिव केस सबसे बड़ी संख्या थी। 

प्रदेश में 60 नए मामलों में आगरा के 43 मरीज 
रविवार को प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 60 नए मरीज पाए गए जिसमें सबसे ज्यादा 43 मरीज आगरा के हैं। यहां के 12 मरीजों में कोरोना की पुष्टि रविवार सुबह ही हो गई थी, जबकि 31 मरीजों की केजीएमयू में हुई जांच में देर रात संक्रमण की पुष्टि हुई। अभी तक प्रदेश में कोरोना के 514 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 272 जमात के हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!