Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 23 Nov, 2019 01:34 PM
23 नवंबर को रामलला विराजमान को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कॉपी सौंपने के लिए हिन्दू पक्ष के वकीलों की टीम अयोध्या पहुंच गए हैं। रामलला के पक्ष में केस लड़ने वाले प्रख्यात वकील के परासरन अपने परिवार समेत यहां पहुंच गए हैं। शनिवार की सुबह...
अयोध्याः 23 नवंबर को रामलला विराजमान को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कॉपी सौंपने के लिए हिन्दू पक्ष के वकीलों की टीम अयोध्या पहुंची है। रामलला के पक्ष में केस लड़ने वाले प्रख्यात वकील के परासरन अपने परिवार समेत यहां पहुंचे हैं। शनिवार की सुबह इन लोगों ने सरयू में स्नान किया। इसके बाद जजमेंट की कॉपी कमिश्नर अयोध्या के माध्यम से रामलला विराजमान को सौंप दिया गया है।
राम जन्मभूमि रामलला का दर्शन करने के बाद साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि रामलला के दर्शन कर मन भाव विभोर हो गया है। सारे संसार की सरकार टेंट में बैठी हुई है। राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने के लिए सभी रामभक्तों को शुक्रिया अदा किया। वहीं इसके लिए 3:00 बजे कारसेवक पुरम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। समारोहा में वकीलों को सम्मानित किया जाएगा। ये कार्यक्रम विहिप की तरफ से आयोजित किया गया है।
इस दौरान अधिवक्ताओं के अलावा साध्वी ऋतम्भरा, विहिप उपाध्यक्ष चंपत राय, वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट के. परासरन, सीएस वैद्यनाथन, पीएस नरसिम्हा, विहिप कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।