Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 Oct, 2018 05:18 PM
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर आजम खान के खिलाफ हुई एफआईआर को बीजेपी की साजिश करार दिया है। इस पर चौधरी ने कहा कि डेढ़ साल प्रदेश की जनता के लिए भारी पड़ गए हैं। चारों तरफ भय का माहौल है। कहीं...
लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर आजम खान के खिलाफ हुई एफआईआर को बीजेपी की साजिश करार दिया है। इस पर चौधरी ने कहा कि डेढ़ साल प्रदेश की जनता के लिए भारी पड़ गए हैं। चारों तरफ भय का माहौल है। कहीं भी फर्जी एनकाउंटर हो सकता है। फर्जी मुकदमा हो सकता है। पहली बार ऐसी सरकार है, जहां कानून का राज नहीं है।
राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। आजम खान के खिलाफ बीजेपी का एजेंडा है। उनके उत्पीड़न करने का प्रयास है। फर्जी मुकदमा बदले की भावना से लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आजम खान के खिलाफ सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास है। समाजवादी पार्टी के खिलाफ बीजेपी षड्यंत्र कर रही है। सरकार अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल सपा के खिलाफ कर रही हैं। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आजम खान के खिलाफ कार्रवाई को सपा बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारी मांग है कि आजम खान के खिलाफ फर्जी मुकदमा रद्द किया जाए। उन्हें सुरक्षा दी जाय क्योंकि उनकी हत्या हो सकती है। उनको बदनाम करने कोशिश की जा रही है।